पूरा दिन कमरे में अपने साथ
व्यतीत करने का सुख और
पूरा दिन कमरे में अकेले अकेले
बिताने का दुख भी
दोनों बराबर अनुभव होते हैं
किसी अवकाश के दिन

सुख इस बात का होता है
कि कुछ वक़्त मिल गया
स्टडी टेबल के साथ
किताबों कहानियों के साथ
कलम डायरी से मुलाकात
और मिले कुछ ताज़ा जज़्बात

दुख इस बात का हुआ कि
काफ़ी वक़्त निकल गया
हाथ में फोन लिए हुए
एक घूँट पानी पीए हुए
मैं सोया तो बहुत पर
बिना गहरी नींद लिए हुए

कमरे पर रहकर अवकाश
मनाना आसान काम नहीं है