अपने अपने तरीके से ज़िंदगी जी

किसी ने ज़्यादा, किसी ने कम पी


किसी ने अपना, पराया कहा मुझे

सबने अपने हिसाब से इज़्जत दी


क्यों कोई रुकता किसी के लिए

क्यों मुझे तुम सब से आस थी?


ज़िंदगी का सदका खोने लगा जब

मोहब्बत की, मजबूरियां पाल लीं


parag.write.feelings