मैं तुझे न देखूं जमाने तक
तू दरीचे से मुझे तका करे
किसी झूठ सा तुझको भुलाऊँ मैं
तू नाम मेरा रटा करे II
तेरी याद आये हंस पडूँ
जो ख़त तेरे सब दूँ जला
तेरा ज़िक्र हो तोह चुप रहूँ
तुझे ग़म मिले यह दुआ करूँ II
तुझे देख कर मुँह फेर लूँ
तुझे सुन के कर दूँ अनसुना
तू तलाशे मुझको हर घड़ी
तुझे ढूँढने से भी न मिलूं II
तेरे दर्द पर मेरा जश्न हो
तू फिर भी मुझ पे मरा करे
तुझे मेरे ग़म का ग़म हो यूँ
तू खुद ही खुद से जफ़ा करे II
©PankazKaladhar

