हाथ तो हाथ,साथ तो रहें तुम्हारा
तुम्हारा पल भर के लिए,मेरा हो जाना
जाँ से जानां औऱ फ़िर अलग हो जाना
होता है,ऐसा ही होता है,हो जाना तुम्हारा
तुम्हारा होना और हो जाना
सदा ही याद रखूँगा
रखूँगा किसी किताब के पन्ने पर
अक्षर और शब्दों में
जब तक तुम हो नहीं जाती
नहीं जाती,तुम किसी क़िस्सा और कहानी से
से तक और होने तक
लिखता रहुँगा,कुछ न कुछ
नकार दे दुनियाँ
पर,हाथ तो हाथ,साथ तो रहे तुम्हारा !
