-----वो---- वो जो..एक लम्हे में ...बिखर गया रेज़ा...रेज़ा...... जाने किस दरख्त से टूटकर गिरा होगा कितने मौसम गुज़ारे होंगे..शाखों से लिपटकर कितनी बारिशों का पानी ओक से पिया होगा धूप को ओढ़कर कितना तो इतराया होगा हवाओं के संग झूम के मुस्काया होगा खुश्बुएं इसने भी महसूस तो की ही होंगी चांदनी रातों का कोई नग़मा इसने भी गाया होगा आवारा नज़्मों के ख्यालों पे दी होगी दस्तक दर्द ने इसको भी कई बार रुलाया होगा ज़र्द होने से पहले सब्ज़ भी रहा होगा आखिरी हिचकी से पहले एक बार उड़ा होगा इस उम्मीद में कोई शाख फिर से बुला ले शायद...... वो जो..एक लम्हे में ...बिखर गया रेज़ा...रेज़ा...... जाने किस दरख्त से टूटकर गिरा होगा