शहर जलता रहा, हम तापमान देखते रहे।
बच्चे मरते रहे, हम कारण पूछते रहे।

सीवर ने आदमी निगला—सभ्यता चुप रही।
एक बच्ची चीखी—सड़क सुनसान रही।


हर लाश को आँकड़ों में जगह मिल गई,
हर अपराध को बहस में उम्र मिल गई।


हम दुखी हुए—इतने कि दिन न बिगड़े,
क्रोधित हुए—इतने कि संबंध न बिगड़े।


हत्यारों का हिसाब तो इतिहास रखेगा—

मगर दर्शकों की गिनती कौन करेगा?