जिसको रहना होता है, वह कारण खोज नहीं जाता,
सच्चा प्रेम कभी रिश्तों में अवसर खोज नहीं जाता।
हम ही पागल थे जो उनसे थोड़ा अपनापन माँगते रहे,
बंद पड़े दरवाज़ों से अपना ही आँगन माँगते रहे।
जिस दिन प्रेम को पाने खातिर खुद को छोटा करना हो,
समझो उस दिन उस रिश्ते से बेहतर है तन्हा रहना हो।
प्रेम भला कब भीख हुआ, जो हाथ पसारे जाएँ हम?
जिसको हमारी क़द्र नहीं, क्यों उसके पीछे जाएँ हम?
प्रेम वही जो मुक्त करे, सम्मान सहित स्वीकार करे—
जो हर दिन अपमानित कर दे, वह प्रेम नहीं, व्यापार करे।