दोबारा इश्क़ करने को वही अनजानियाँ चाहिए,
जो धोखे से न वाक़िफ़ थीं, वही नादानियाँ चाहिए।
अब आँखें शख़्स से पहले इरादे पढ़ने लगती हैं,
मोहब्बत के लिए थोड़ी-सी फिर नासमझियाँ चाहिए।
बहुत महँगी पड़ी मुझको ये दुनिया की समझदारी,
मुझे फिर हार जाने की वही मनमानियाँ चाहिए।
अब अच्छा शख़्स भी आए तो दिल शक करने लगता है,
भरोसा कर सकूँ जिस पर, वो मासूमियत चाहिए।
मोहब्बत आज भी कर लूँ—मगर अफ़सोस इतना है,
नया महबूब मिल जाएगा… पहले वाली मैं कहाँ से लाऊँ?
