शहरों के शोर से ज्यादा कुसुमी जंगल भाते हैं मुझे,
जो प्रश्न नहीं करते, वे पेड़ अच्छे लगते हैं मुझे।

मनुष्यों में हर मौन का अर्थ निकाला जाता है,
वहाँ चुप रहूँ तो पत्ते समझ जाते हैं मुझे।

न रिश्तों की शर्तें हैं, न अपनापन साबित करना है,
बिना परिचय की पगडंडियाँ अपनाती हैं मुझे।

यहाँ लोग साथ रहकर भी कितनी दूर निकल जाते हैं,
वहाँ दूर खड़े साल के वृक्ष पास बुलाते हैं मुझे।

दुनिया ने पूछा—“आख़िर जंगलों में मिलता क्या है?”
मैंने कहा—“वहाँ खो जाती हूँ, तो मिल जाती हूँ मुझे।”