सड़क किनारे पड़ा आदमी,
साँसों से लड़ता जाता था,
भीड़ खड़ी थी—हर चेहरा बस
अपना फ़ोन उठाता था।

एक बच्ची चीखी—“बचा लो!”
शहर रील बनाता रहा,
उसके हिस्से आग लिखी थी,
जग व्यूज़ कमाता रहा।

लाशों पर हैशटैग उगते,
दुख अब कारोबार हुआ,
आँसू बिकते विज्ञापन में,
मातम भी बाज़ार हुआ।

मरते-मरते उसने पूछा—
“कोई मानव बाकी है?”

भीड़ ने कैमरा पास किया—
“रुको… रिकॉर्डिंग बाकी है।”