सुना था इंजीनियर मुश्किल का हल निकालते हैं,
टूटी चीज़ों को जोड़ें, नए विकल्प निकालते हैं।

फिर तुम मिले तो जाना—हुनर कुछ और भी भारी था,
दिल मेरा था, वक़्त मेरा, पर प्रेम तुम्हारा सरकारी था।

वादों की ड्राइंग बदली, रिश्तों का नक्शा मोड़ दिया,
जहाँ निभाने की बारी आई, वहीं जुगाड़ जोड़ दिया।

मैं पागल नींव बचाती रही, तुम लागत घटाते रहे,
मैं रिश्ता घर समझती रही, तुम टेंडर लगाते रहे।

अंत में सीखा—हर डिग्री इंसान नहीं बनाती है,
पुल बनाना आसान बहुत, दिल जोड़ने में उम्र जाती है।