कल बेटी थी किसी और की, इसलिए नगर चुप रहा,
चीख सड़क पर मरती रही, सिंहासन मगर चुप रहा।
न्याय बिके, कानून थके, अपराधी मुस्काते हैं,
हम दो दिन आक्रोश जता, फिर सब कुछ भूल जाते हैं।
मत पूछो हत्यारा कौन, किसने खंजर ताना है,
हर चुप बैठे चेहरे ने अपराधी को पाला है।
याद रखो—जो आग देखकर खिड़की बंद कर लेते हैं,
वक़्त उन्हीं के दरवाज़ों पर अंगारे धर देते हैं।
जिस दिन अपने घर की बेटी ख़बरों में आ जाएगी,
उस दिन समझोगे—चुप्पी भी अपराधी कहलाएगी।