तेरे मासूम होंठो की कसम

सिर्फ जिंदा रहे तो मर जायेगे हम


कभी आँचल तले छांव दी थी तुमने

कभी जुल्फों से पहरा किया था

तेरे संग चलना ही तो है जिंदगी

तेरे बिन ठहर जायेगे हम


तेरे मासूम होंठो की कसम

सिर्फ जिंदा रहे तो मर जायेगे हम


हर घङी आपकी है तमन्ना मुझे

तेरे बिन अब नहीं है जीना मुझे

तेरा साथ है तो जिंदगी है

तेरे बिन मर जायेगे हम


तेरे मासूम होंठो की कसम

सिर्फ जिंदा रहे तो मर जायेगे हम


तेरी आँखों से ,तेरे दिल मे उतरना है मुझे

तेरे संग जीना तेरे संग मरना है मुझे

तू मुझे छोड़कर दूर जाना नहीं

तेरे बिन बिखर जायेगे हम



तेरे मासूम होंठो की कसम

सिर्फ जिंदा रहे तो मर जायेगे हम


रचनाकार-देवेन्द्र कुमार ' पंकज'