मन की वो बातें, जो मन ही में क़ैद रहीं।
अधरों की देहरी पे थक कर जो बैठ गईं ।
ओठों की कोर से जो आगे न बढ़ सके ,
भीगे उन शब्दों के पंख मैं सुखाता हूँ ।
चाह कर भी जो न तुम्हें कह पाया आजतक,
पलक बंद करता हूँ, ख़ुद को ही सुनाता हूँ ॥
मन की वो बातें, जो मन ही में क़ैद रहीं।
अधरों की देहरी पे थक कर जो बैठ गईं ।
ओठों की कोर से जो आगे न बढ़ सके ,
भीगे उन शब्दों के पंख मैं सुखाता हूँ ।
चाह कर भी जो न तुम्हें कह पाया आजतक,
पलक बंद करता हूँ, ख़ुद को ही सुनाता हूँ ॥