पुराने दीपकों से रोशनी ले कर ,
सफ़र पर तिमिर से लड़ने चले हैं ।
हिमाक़ती जुगनूओं का हौसला देखो ,
अंधेरे तंत्र से भिड़ने चले हैं
ना उनके पास सूरज की तपिश है ,
ना नभ-भर चाँद-तारे ।
मगर विश्वास की ताक़त लिए ये ,
बढ़ चले आज सारे ।
अंधेरे भी तो बिलकुल बेख़बर थे ।
उन्हें अभिमान है , हठ पर अड़े हैं ।
मगर ज़िद रोशनी की भी प्रबल है ,
टिमटिमाए, मगर फिर भी डटे हैं ।
हिमाक़ती जुगनूओं का हौसला देखो ,
अंधेरे तंत्र से भिड़ने चले हैं

