हाँथो की लकीर है तू, मेरी तकदीर है तू,

हम तेरे दीवाने हुए जाएं रे, तू माने न माने,

तेरे दीवाने हुए जाएं रे……..

दिल में पयाम तेरा, होंठो पे नाम तेरा,

धड़कन में तुझको ही पाएं रे, तू माने न माने,

 तेरे दीवाने हुए जाएं रे……..


दीवाना कहो या फिर पागल, मुझको तेरी हर बात अदा है,

तेरी आँखों की हर शिकन का, मुझको तो अंदाज़ पता है,

मुझको तड़पाने वाली, अँखियों में डुबाने वाली,

हर साँस तुझको ही चाहें रे, तू माने न माने,

तेरे दीवाने हुए जाएं रे……..


ओ मेरे महबूब मेरी तमन्ना, मुझको तेरा साथ है हासिल,

मुझको तेरे प्यार की मंज़िल, है मेरे जीवन का साहिल,

जीवन में आने वाली, मेरे ख्वाब सजाने वाली,

तेरे हर ख्वाब सजायेंगे रे, तू माने न माने,

तेरे दीवाने हुए जाएं रे……..