है चाह चंचल चपल मन को,
ना विप्लव वहम विचार मिले,
हो श्रेष्ठ शिष्ट शाश्वत सृष्टि,
ज्यों प्रणय प्रकार प्रसून खिलें।
है व्यसन विकार विकट स्थिति,
कपट क्रोध काम युक्त मति,
क्यों अस्त अधीर अशांत हृदय,
ज्यों परवश पीपर पात हिले।
है नश्वर नर नीरस जीवन,
मलिन मातहत मंथर बंधन,
जब चेतन चंदन चरण गुरु,
तब कर्म कीर्ति कैवल्य मिले।
- पंकज नयन गौतम
