मैं, तुम और तुम्हारे सपने,
तीनों एक तट पर,
मैं सागर शान्त-गम्भीर सा,
तुम धधकती सी अग्नि;
तुम्हारे सपनों की आँच से
जल उठती हैं मेरे हृदय की हिलोरे लेती लहरें, और यूँ दौड़ती हैं तुमसे मिलने को,
मानो कहती हों-
मिलन की मीठी मावठ भी,
कम नहीं विरह-जवर के ज्वार से!
ऐसी कुछ दमकती 'दमयंती-नल सी',
हमारी 'प्रेमप्रेषिता किरणें'।
मानो सुदूर चमकता तारा.......

© वैवस्वत् नि. / Vaivasvat N.