अंतर बस ये है कि,
उस क्षण को याद रखने के क्रम में,
पूरे कागज को नीली स्याही में रंग दिया गया,
ताकि प्रेमपूरित पृष्ठ विलीन हो जाएँ,
यादों के छद्म प्रेम-पुष्पों में,
जो खिले रहते सदा,
पर सुगंधित तो नहीं;
मानों दम तोड दिया हो उन पन्नों ने,
जिनमें प्राण फूँके थे,
प्रेमपूरित शब्दों की नीली स्याही ने!
