प्रेम की यादें होती हैं पुष्पों की तरह,
पर प्रेम तो सुगंध नहीं;
प्रेम तो वो है
जो खाली पन्नों पे उकेरा गया हो
नीली स्याही में।
और जब प्रेमिका को पता नहीं उस प्रेम का,
तब भी उन पन्नों में छपता है
उसका सुन्दरतम् और स्पष्टतम् चेहरा!
जब प्रेमागारों से प्यार समेट,
झाँकता है प्रतिरूप प्रेम का
तब उन निश्छल अँखियों में
दिखती है प्रेम की सुगंध,
जो मानो दहकती आग सी प्रचंड
निकलती उसकी देह की आमिषियों से;
जिसकी सुन्दरता के नीचे छिपी है,
कई दावानल की लताएँ,
जिनमें कलुषित होते कुसुम।

