दीवार से लगी मेज की दराजें,
भरी हुई हैं लिफाफों से,
जो भरे हुए हैं
उन बिन भेजे पत्रों से,
जिनमें प्रेम भरा था मैंने,
शब्दों में पिरोकर;
मैं किनारा ठहरा,
कैसे छू पाता तुम्हारे
सागर से गहरे मन को,
तुम्हारी लहरों को देख
सहम जो गया था!
तो सिर्फ,
उन भरी हुई दराजों को
पता है,
उस दम तोड़ चुके प्रेम की दास्ताएँ!
© Keshav S. / V.

