साढ़े आठ हज़ार महीना पहुंचाने आए हैं
निकम्मों को और निकम्मा बनाने आए हैं
वादों की गठरी में भरके मीठे लोलीपॉप
पांच साल के रूठों को मनाने आए हैं
बैठे हैं बाजार लगा के झूठे सपनों का
वोटर को मायाजाल में फसाने आए हैं
चार जून को किसके नाम की खुलेगी लाटरी
अपना अपना भाग सब आजमाने आए हैं
#panditsuren #poetry