शहरों के व्यस्त माहौल से छूट ,
निकलते हैं शाम होते ही झुंड के झुंड,
आलीशान गाड़ियों, दुपहियों, दो पायों पर,
बंगलों, घरों, मकानों, झुग्गियों से, झुंड के झुंड
बैठाए , साथ गोद में , अंगुलियां पकड़े, घसीटते , बेमन से।
स्वमन से भी निकलते हैं कई, व्यस्त माहौल से,
घुटन दिन भर की बच्चों को निकलते ही सराबोर कर देती है हर्ष में ,उमंग में ,उल्लास में।
व्यस्तता के प्रवास से, निकलते ही छूटते हैं ऐसे की बंधे थे , व्यस्त माहौल में, सदियों से।
निकलिए आप भी, देखिए, उमंग , उल्लास, हर्ष से प्रफुल्लित।
बच्चों के मन को, यूँ ही न बांधिए खूटे से, घुटन के।
छोड़िए उन्मुक्त, छोड़िए स्वतंत्र, उड़ने को आकाश में।
याद रहे, साथ न रहेंगे सदा, जीवन के व्यतीत में,
उड़ना उन्हें ही है, चलना उन्हें ही है, जीवन के व्यतीत में।
छोड़िए, स्वतंत्र, रचने को इतिहास, इतिहास न बनाइए।
समय दीजिए, जीवन को,
जीने का आनंद बढाइये।
शशि कांत पांडेय *सस्नेह*
