किनारे सड़क के, लगाए दो बाई चार के फटट्टे पर, 
कोई धन्नासेठ बनने के लिए नही बैठता, दिन भर।
फांकते धूल, धूप, गर्द, 
पीते गाड़ियों के निकलते काले धुएं को
होती है , मजबूरी कोई , पेट भरने को, दो जून की।
फटे चिथड़े में अपना 'माल असबाब' बेचने की.
आशा में सुबह से दोपहर, दोपहर से शाम तक,
तपस्या है, 
साहब देखा तो होगा!
कभी , बड़ी गाड़ियों से पीक मारने को निकालते ही सिर, 
'साले हर जगह बैठ जाते हैं', मन यही कहता होगा!
क्यों आप ही का राज है, चलते हैं ठाठ से फर्राटे मारते, 
 कोई किनारे भी न बैठे, दो जून की रोटी के लिए?
शशि कांत पांडेय'सस्नेह'