गरीबों की रक्त पसीने सनी पदचापें,
मोहताज नहीं फेंकने की,
करीने से कभी देखा है क्या, आसपास अपने,
पहने किसी मेहनतकश के पैरों में
कभी देखिए, जब फुरसत न हो, बड़े शोख़ वाले, दुकान से समय बचाकर,
करीने से रखी पदचाप,
यूं कि छाप सी रेत पर साफ,
छाप यूं ही नही पड़ती, पदचापों पर,
बार बार घिसते हैं इधर से उधर , उधर से इधर।
देखिए आसपास का मायाजाल,
तनिक समय निकाल कर ,
नहीं चिंता नहीं, आप के कहां छपेंगे चिह्न पैरों के पदचापों पर, मखमली रूई सा नर्म, है जो,
मिजाज गर्म नही होंगे आपके कभी,
इनके लिए, मन करे तो देख आजमा लीजिए,
साहबी में चप्पलें नहीं घिसती, चिह्न नही बनते पदचापों पर, 
घिसडना पड़ता है दिन रात, सुबह शाम घड़ी पहर,
तब कहीं छपते हैं पदचाप।
कोई भरत सा ले जाकर चूमता है दिन रात,
पदचापों को।
बनाइये राम सा व्यक्तित्व, न भी बन पाए, कोई बात नहीं, राम राज की बात तो करते ही रहते हैं दिन रात, पदचाप की जगह , मुँहचाप तो चलता ही है,
उसे ही बंद कीजिए, लाइये गुण राम राज वाले समभाव के।
 'सस्नेह'