बंधनो को तोड़, हँस ले आज फिर उन्मुक्त से,
सात सुर को खोल, जी लें आज फिर उन्मुक्त से,
हो किसी का जो भी करना, आज फिर जी ले मगन से,
राह के कांटे निकालें, जी लें फिर उन्मुक्त से, 
चूम कर भेरी गगन की आज फिर उन्मुक्त से,
कर ये प्रण फिर आज "मैं" से , हो कि फिर उन्मुक्त से,
आंख के कंकड़ निकालें आज फिर उन्मुक्त से, 
कर दुआ हो भी दुआ मन से जो हो उन्मुक्त से।
बांध न खुद को रे मन तू खोल खुद उन्मुक्त से, 
मुक्त से उन्मुक्त हो जा आज फिर उन्मुक्त से,
कर दया हो भी दया फिर आज तू उन्मुक्त से।
बंधनो को तोड़, हँस ले आज फिर उन्मुक्त से।

शशि कांत पांडेय'सस्नेह'