आइये बदलिये....
आइये बदलिए, इतिहास बनाइये,
इस शोषण भरी गुजारी का,
हिम्मत कीजिए, बोलिए डटकर,
जब करते हो दिन रात एक,
तो बोलने में हर्ज क्या?
याद रखिए,
न बोलने वाले इतिहास बनते हैं,
डरे- सहमे से आने वाली पीढ़ियों को भी एक दर्द में धकेल जाते हैं,
उठाइये आवाज, नपुंसक सी सत्ता -संगठन के खिलाफ, आवाज।
मत बनिए इतिहास,
बदलिए इतिहास को, लिखिए नई इबारत, झूठ के तिलिस्म से निकलकर।
क्योंकि शुरुआत अब नही तो कब? कितना सहोगे, कुछ बोलोगे.........
