उसने बहाने से छोड़ दिया मेरा साथ
वैसे कोई बहुत बड़ी नहीं थी वह बात
दर्द में हूं और हमेशा रहूंगा
तुम रुके होते तो सुधर जाते हालात
हमने वक्त कितना अच्छा गुजारा था साथ
याद है वह कैंडल्स वाली रात
तुमने हाथ थाम कर कहा था नहीं जाऊंगी कभी
साथ छोड़ चुकी हो मेरा, अब किससे कहूं यह बात
सिनेमा हॉल में 4 घंटे तक थामे रहे थे हाथ
तुमने कहा मैं घुल गया हूं तुम्हारी सांसों में
फिर ऐसा क्या हुआ मेरी जान
जो इतनी आसानी से तुमने छोड़ दिया साथ
तुम पर भरोसा किया और जिंदगी लुटा दी
तुम्हारे इर्द-गिर्द मैंने पूरी दुनिया बना ली
तुम्हें सोचना, तुमसे बात करना और साथ रहना
अब तुम ही बताओ कैसे गुजरेगी लंबी रात

