धूप में कि छाँव मे
शहर में या गांव में
आसमां में कि जमीन पर
गए कहां वो रास्ते रास्ते
बिछड़े थे यहीं पर
कोई मुझे बता दे..?

कलियां थी दोनों बाहों में

 

कुछ पुष्प भी थे उन राहों में

 

यूं चलती थी आड़ी-तिरछी

 

कभी शहर तो कभी गांव में


राग विराग से
मधु मस्त चाल से
टहलते कभी सूरज की छांव में

पुष्प है कांटे भी हैं

 

जज्बा भी है और

 

थोड़ा कशिश भी

 

कहां छुपाऊं मैं


                                 कोई मुझे बता दे.....?

मंदिर था एक सीने में
भगवान भी थे
जाने कहां चले गए
कोई मुझे बता दे......?

अब चांद भी फिरकी लेता है

 

बादल की क्या बात कहूं

 

हस हस रोशनी ढक लेता लेता है


सूरज का छांव भी
तपस उमस अब देता है

गए कहां वे झिलमिल तारें

 

सींचे थे जो हिय हमारे


   कोई मुझे बता दे...??