तरुवर पर फल सदा रहे
यह मुमकिन नहीं
अभी का पल सदा रहे
यह मुमकिन नहीं ।
बिना मेघ के बरखा कैसी
बिन रवि के आभा जैसी
निरंतर कार्य, लक्ष्य अटल हो तो
जीवन में फिर बाधा कैसी ।
हम ही तो दशरथ मांझी हैं
हर मुश्किल के साझी हैं
हमने ही तो पहाड़ है काटे
हर उन्नति के रास्ते हैं पाटे ।
सफलता की जो भी आप सीढ़ी चढ़ना
एक बात हमेशा अपने मन में गढ़ना
पग – पग पर जो बने आलंबन आपके
उन माता – पिता को तुम दिल में रखना ।
क्यूंकि तेल और नीर एक हो
यह मुमकिन नहीं
भूमि – गगन मे कभी मेल हो
यह मुमकिन नहीं ।।
© पमेश कुमार

