वो शरबत सी मीठी बातें
वो हर रोज की मुलाकातें
वो रोशन चंद्रमा सा चेहरा
काली घटाओं का पहरा
वो सब झूठ था ।
शशि-ललाट-रजनी में
पढ़ाई के वो बहाने
घरवालों के वो ताने
वो सब झूठ था ।
बादल गरजने पर यूं चिपक जाना
बात करते-करते वो शर्माना
खुद को बार-बार जाताना
वो सब झूठ था ।
शुष्क-सूरत पर पल में सुखद रस लाना
बड़े-बड़े सपने दिखाना
बात-बात पर मुझे हसाना
सब झूठ था ।
एक ही खत को बार-बार लिखना
वो सूखे हुए गुलाब का किताबों में मिलना
एक झलक देखने पर चेहरे का खिलना
वो सब झूठ था ।
© पमेश कुमार
8894968737

