वो सब झूठ था
वो शरबत सी मीठी बातें
वो हर रोज की मुलाकातें
वो रोशन चंद्रमा सा चेहरा
काली घटाओं का पहरा
वो सब झूठ था ।
उसका यूं बार-बार रूठ जाना
हार मान कर हर बार उसे मनांना
बात-बात पर उसका यूं
हस्ते-हस्ते लोट-पोट हो जाना
सब झूठ था ।
एक ही खत को बार-बार लिखना
वो सूखे हुए गुलाब का किताबों में मिलना
एक झलक देखने पर चेहरे का खिलना
वो सब झूठ था ।
© पमेश कुमार
? 8894968737

