सही कहा था
सही कहा था उसने,
"मुझे अपने हर आयाम में शामिल मत करना।
मुझ पर कभी विश्वास मत रखना,
आगे चलकर मुझे दोष मत देना।
मैं तो बस बातें ही करती हूँ,
मेरी बातें, सिर्फ बातें हैं।
इनमें कोई अर्थ मत ढूँढ़ना,
जो कुछ साल साथ बिताए,
वो तो बस वक्त की नजाकत थी।"
"मेरे हाथों के स्पर्शों को याद मत रखना,
मुझसे कोई उम्मीद मत रखना,
नुकसान तुम्हारा ही होगा।"
सच कहा था उसने ।।
© पमेश कुमार

