मानो गायब सा हो गया है

सुबह-सुबह चिड़ियों का चहकना

दादाजी का बार-बार ठहकना

कौओं का कांय कांय

आंगन में वो गाय

अब वो आंगन भी खो सा गया है

मानो सब गायब सा हो गया है

मां का सुबह-सुबह धूप जलाना

पिता का बच्चों को उठाना

मां के हाथों का वो नाश्ता

पिता दिखाए बच्चों को रास्ता

यह रास्ता भी कहीं खो सा गया है

मानो सब गायब सा हो गया है

सुबह दिनकर से पहले उठना

हर काम में मिलकर जुटना

अतिथियों का इतना ध्यान

बड़ों का इतना सम्मान

यह बातें अब ख्वाब सा हो गया है

मानो सब गायब सा हो गया है