हमने प्यार जो किया था
मृगतृष्णा के दरमियान,
चक्रव्यूह मे फसते रहे हम
फिर ,कैसे हुकूमत गैरों की न कैसे न चलती
खुद को किसी के नाम जो किया था
मझधार मैं हा कैसे न डूबते
किसी को कश्ती का किनारा जो माना था
हम गुमनाम कैसे न होते
किसी को अपनी दुनिया जो जाना था
ये बेवफाई का तोहफा कैसे न मिलता
किसी को मोहब्बत का पैगाम जो दिया था
हमारी आबरू कैसे न लुटती
किसी पर एतवार जो किया था
हमारा वजूद कैसे न मिटता
किसी पर जां-निसार जो किया था
हम बदनाम कैसे न होते
किसी से हमने प्यार जो किया था

