एक सफ़र वो था जिसमे जिन्दगी के खूबसूरत ख्वाब बुनते हमराही हम साथ एक सफ़र आज है तुम्हारी यादें हमसफर हैं ••• सफ़र तो अब तक जारी है ,
उन टूटे बिखरे ख्वाबों के टूकड़े समेटते; दिल लहू-लुहान है •• तुमसे ज्यादा वफादार रही तुम्हारी यादें ! मेरी पलकों की नमी को कम नही होने देतीं मेरी सासों का साथ निभाती जाती हैं•• !! जाने ये सफ़र और कितना चलेगा कौन साथ निभाएगा या कौन छोड़ेगा
तुम्हारी यादें या मेरी सांसे ••••
उम्मीद का एक दिया आज भी जलता है
कहता है , जली तो बहुत हो तन्हाइयों संग
आस अब भी बनाए रखना
ख्वाबों के कुछ लच्छे अब भी बचे हैं दिल की सन्दूक में
शायद वो भी आये किसी दिन जिन्दगी फिर से साथ बुन लेना
हाँ, फिर एक बार•••!


