कुछ अलग सी है ये दिवाली..एक नया संदेश लायी है ये दिवाली ,इस बार  अमावस का अंधेरा काफी लम्बा हो चला है जिसके साये मे हर कोई घिरा है।ये दिवाली केवल चमचमाते घर -आँगन और स्वादिष्ट मिठाइयों की मिठास नहीं ना ही बाजार से खरीदे महंगे कपड़ों औऱ आभूषण की साजो सज्जा की है, ना तो किसी खूबसूरत लंबी छुट्टियों का खुशनुमा दौर संजोए ना नौकरियों में पदोन्नति की वो चमक का रोशनी लायी है...            सच बहुत अलग सी है ये दिवाली 

जिसमें हर एक जलता दिया उम्मीदों की एक अलग कहानी लिए होगा। 

आइए हम मिल कर जलायें ....