ये रिश्ता भाई बहन का ईश्वर की अनमोल सौगात हैं,
लड़ाई झगड़ा चाहे जो हो जाए आपस में फिर भी इस रिश्ते की अलग सी बात हैं,
राखी की ये डोर बांधती नही सिर्फ हाथों को, ये बांधती है एक मन से दूसरे मन को,
मांगती है दुआएं बहन अपने भाई के लिए अनेक की कभी चोट न पहुंचे उसके तन को,
बदले में भाई भी देते है वादा की हमेशा रक्षा करेंगे अपनी बहन की,
छोटी हो तो बेटी और बड़ी हो तो मां के समान होती है ये बहन अपने भाई की।

सभी को रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएं।
© Palash Lalwani