सोच कर तो देखो
जब भी मकान बनाने का सोचो
उसमें कुछ हिस्सा, पेड़ो के लिए भी रखना !
जब भी रोटी खाने की सोचो
उसमें कुछ हिस्सा, जानवरो के लिए भी रखना !
जब भी पैसा कमाने की सोचो
उसमें कुछ हिस्सा, दान के लिए भी रखना !
जब भी खुद का भला सोचो
उसमें कुछ हिस्सा, दूसरो के लिए भी रखना !
-पलक अग्रवाल


