मुल्क में सब बढ़िया हैं।


किसान छोड़ के खेती धरने पे बैठे हैं,

पर मुल्क में सब बढ़िया हैं |

लूट रही अस्मत, रो रही बेटियाँ और उनके परिवार,

पर मुल्क में सब बढ़िया हैं |

फैल गयी बीमारी, उजड़ गए परिवार, कमाई का नहीं कोई साधन,

पर मुल्क में सब बढ़िया हैं |

धर्म-जाति के नाम पर लड़ रहे लोग,

पर मुल्क में सब बढ़िया हैं |

सरहद पार खड़ा पड़ोसी दे रहा ललकार,

पर मुल्क में सब बढ़िया हैं |



- पलक अग्रवाल