मैं बस जाऊँ वृंदावन में,
कान्हा तुम मिलने आना !
गोपियों और राधा से पहले,
मुझ संग रास रचाना !
लाऊँगी संग माखन मिश्री,
और सुंदर सा बिछौना !
मैं नाचूँगी यमुना तट पर, और
तुम बिछौने पर बैठ, बांसुरी बजाना !
सुन के ये मधुर धुन,
झूम उठेगा सारा ज़माना !
तुम अपने प्रेम के रस में,
मुझको भीगा देना !
तय हैं मेरा फिर ,
मीरा बन तुम में समा जाना !
मैं बस जाऊँ वृंदावन में,
कान्हा तुम मिलने आना !
- पलक अग्रवाल

