महाभारत
अगर भीष्म प्रतिज्ञा नहीं लेते, तो सोचो क्या होता?
अगर कुंती को वरदान नहीं मिलता, तो सोचो क्या होता?
अगर धृतराष्ट्र पुत्र-प्रेम में अंधे नहीं होते, तो सोचो क्या होता?
अगर दुर्योधन कान के कच्चे नहीं होते, तो सोचो क्या होता?
अगर द्रौपदी परिहास नहीं करती, तो सोचो क्या होता?
अगर युधिष्ठिर को जुए का चस्का नहीं होता, तो सोचो क्या होता?
अगर कर्ण दानवीर नहीं होते, तो सोचो क्या होता?
अगर सुभद्रा चक्रव्यूह का रहस्य सुनते वक़्त सोती नहीं, तो सोचो क्या होता?
अगर श्रीकृष्ण पांडवो का पक्ष नहीं लेते, तो सोचो क्या होता?
ये मत सोचना की फिर रण नहीं होता, जो होना था वह तो होकर ही रहता,
महाभारत तो तब भी होती, युद्ध तो तब भी होता !


