किसान
वह मिटटी से जुड़ा
वह मिटटी से पनपा
वह जानता है तो बस खेती करना
वह नहीं जानता राजनीती
वह नहीं समझता व्यापार
वह तो कुदाल लेकर निकलता है रोज़ सुबह
वह जुटा रहता है खेतो में बेल की तरह
वह तो सिर्फ किसान है, अन्न उगाता है
वह नहीं जानता है तो बस इतना की
क्यों उसकी दो जून की रोटी पर डाल रहा है कोई नज़र ?
उसकी क्या गलती है? उसकी क्या गलती हैं
-पलक अग्रवाल


