हिंदी
हिंदी खड़ी थी साडी पहने,
इंग्लिश पहने थी फ्रॉक़,
इंग्लिश बोली नहीं छोडूंगी तुझे,
तोडूंगी, मोडूँगी, घुल जाउंगी तुझमे,
नीची कर दूंगी तेरी साख!
हिंदी बोली, जो करना है करले,
नहीं मिटा पायेगी तू मेरी पहचान,
हैं १०० करोड़ चाहने वाले मेरे,
नहीं मिटने देंगे ये मुझे,
हूँ मैं इन सब का अभिमान !


