हे नारी, तू ही है नारायणी !


तू बेटी, तू पत्नी, तू ही हैं माँ,

तू लक्ष्मी, तू सरस्वती, तू ही है दुर्गा !

उठ खड़ी हो, मत रोक खुद को,

देख आइना, पहचान खुद को !


ना पाल कोई जलन,

तू नारी हैं, वह भी नारी,

दे सहारा तू दे सके जब भी !

न गिरा किसी को, क्यूंकि,

तुझको भी गिराया किसी ने कभी ! 


क्यों किसी पुरुष से ही,

मदद की उम्मीद करें तू !

क्यों न आगे बढे और,

गिरते को थाम ले तू !


हे कान्ता, हे कामिनी, हे रमणी,

हे नारी, तू ही है नारायणी !