ये बेटियाँ


हमेशा एक कदम आगे चलने की कोशिश करती ये बेटियाँ,

माता पिता को दहेज़ की चिंता में जलते देखती ये बेटियाँ,

बचपन से ही उन्हें कमतर साबित करने वाले समाज को,

अपने बेहतर होने का प्रमाण देने लगती ये बेटियाँ,

समाज ने न जाने क्यों बनाई हैं एक रीत,

की शादी करके ससुराल जाती हैं तो सिर्फ ये बेटियाँ,

जिस दिन ये रीत पलट देगा समाज,

देखना बेटो से कहीं ज्यादा प्यारी लगेंगी ये बेटियाँ,

फिर उनमे कोई कमी नहीं होगी,

कोई उन्हें कोख में नहीं मारेगा,

कोई उन्हें पढ़ने से नहीं रोकेगा,कोई उन्हें पराया नहीं समझेगा,

देखना उस दिन कैसे आँखों का तारा

बन जाएगी ये बेटियाँ !

———

लेखक - पलक अग्रवाल