तुम रूठ जाओ मुझसे,ऐसा कभी न करना मैं इक नजर को तरसूं ,ऐसा कभी न करना मैं पूछ पूछ हारूं,सौ सौ सवाल करके तुम कुछ जवाब न दो,ऐसा कभी न करना मुझसे ही मिलके हसना, मुझसे ही मिलके रोना मुझसे बिछड के जी लो,ऐसा कभी न करना तुम चांद बन के रहना,मैं देखता रहूंगा किसी रोज तुम न निकलो,ऐसा कभी न करना तुम चले जाओ जब भी,तो देखूं तुम्हारा रस्ता तुम लौट के न आओ,ऐसा कभी न करना....