बुजुर्गों से मिली नसीहतें, मां से मिला हौसला,
ऐसे लिया हमने जिंदगी का हर फैसला।
जिंदगी कभी हस के मिली और कभी मायूसी से,
गम में और खुशी में ज्यादा रहा न फासला।
छुप के बैठे मिले जो कई मोड़ पे मुसीबतें,
ता-उम्र चलते रहे बनाना था जो एक घोंसला।
इजहार-ए-उल्फत लिए तुम भी खड़े थे राह में,
चांद की क्या फिक्र करते रोटी का था जो मामला।
जिंदगी के सफर में कई दोस्त भी मिले राह में,
उम्मीद का दामन पकड़ कभी हस के मिला कभी रो के मिला।
सफर जारी है अभी की बैठेंगे कभी जो फुरसत से,
पूछ लेंगे खुद से तभी रह गया और क्या गिला।
@रोमिल

