तेरी गली में आज आने का कोई बहाना न था,
चल पड़े फिर भी तपती धूप में, चांद को देखने जाना जो था।
उम्मीद थी की कोई पर्दों के पीछे छुप के हमें देखता होगा,
खड़े देखा जो तुम्हे दरवाजे पे मेरी खूसी का ठिकाना न था।
बिताएं हैं न जाने कितने ही पहर तुम्हारी गली में,
दिल में लगी आग को मिल के बताना जो था।
चांद हो तुम तो चांदनी की ठंडक भी ले के आओगी,
हसरत-ए-दीदार थी की मन की प्यास को बुझाना भी था।
पता नहीं मुझे की जिंदगी कल कौन सी करवट ले बैठेगी,
कल की कल देखेंगे, चल पड़े हम की कदमों में दिल बिछाना जो था।
हम देखते रहे तुम्हें यूहीं पागलों की तरह,
बंद रही जुबां की कल फिर इसी गली में आना जो था।
@रोमिल

