दिन भर की मेहनत,
शाम को रूखा सूखा खा लिया।
जहां देखी तेरी मूरत,
श्रद्धा से सिर झुका लिया।
सारे दिन घरवालों की चिंता सताती तो है,
रात को थक हार के कम से कम नींद आती तो है।
न दे पाऊं बच्चे को खिलौने तो मन रोता तो है,
कल ज्यादा सवारी मिलेगी तो ले आऊंगा ये सोच खुश होता तो है।
कर ली तुझसे कुछ शिकायतें,
दिल में कुछ सपना सजा लिया।
जहां देखी तेरी मूरत,
श्रद्धा से सर झुका लिया।
दिन में कड़ी धूप कभी तो कभी ठंड करे तंग,
कभी कभी तो तेज बारिश भी आकर बजाए मृदंग।
जिम्मेदारियां जो हो सर पे तो हो जाए सारे मोह भंग,
गरीबी ऐसा दोष है की वक्त आने पे रिश्तेदार भी दिखाए रंग।
अब तेरा ही है सहारा की सबको आजमा लिया।
जहां देखी तेरी मूरत,
श्रद्धा से सिर झुका लिया।
@रोमिल
#स्वरचित
#हिंदी_पंक्तियां
#हिंदी
#उम्दा_पंक्तियां

